उत्तरकाशी उत्तराखंड क्राइम

जनशक्ति सोसाइटी का मुख्य डायरेक्टर गिरफ्तार साथियों के साथ मिलकर हड़पे 17 करोड़ 72 लाख रुपये।

Spread the love

उत्तरकाशी जनशक्ति सोसाइटी का मुख्य डायरेक्टर गिरफ्तार साथियों के साथ मिलकर हड़पे 17 करोड़ 72 लाख रुपये।

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

उत्तरकाशी के करीब 6 हजार लोगों का लगा चूना जनशक्ति मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के मुख्य डायरेक्टर नवीन देशवाल को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि नवीन देशवाल ने अपने कई साथियों के साथ मिलकर जनशक्ति मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर जनता के करोड़ों रुपए हड़प लिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धारी ब्लॉक में CDO का औचक निरीक्षण, अधिकारियों में मचा हड़कंप

 

 

 

मैच्योरिटी के समय रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ितों ने कंपनी के खिलाफ उत्तरकाशी में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। तभी से पुलिस मामले में जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने में लगी है। उत्तरकाशी के एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि मामले में नामजद चार आरोपी पहले गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं। ।।

यह भी पढ़ें 👉  बसगांव में निर्माणाधीन पेयजल योजना का CDO ने लिया जायजा

 

 

 

दो नामजद आरोपियों की मौत हो चुकी है। मुख्य आरोपी नवीन देशवाल जो मूल रूप से पौड़ी का रहने वाला है वह लगातार अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए कई राज्यों में छिपता रहा।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत हेतु व्यापक कार्ययोजना लागू

 

 

कड़ी सुरागसी करने के बाद पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि आरोपी ने जनता के करीब 17 करोड़ 72 लख रुपए हड़प रखे हैं।