पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई: नशे में वाहन चलाने वालों की खैर नहीं
नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का कड़ा प्रहार 🚔
जनपद पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में वाहन चला रहे दो चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज कर दिए।
🔹 कोतवाली धारचुला में एसएचओ हरेन्द्र सिंह नेगी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान चालक संदीप चलाल शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया।
🔹 गंगोलीहाट में एसएचओ कैलाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान चालक मंगल सिंह को नशे में वाहन चलाते हुए गिरफ्तार किया गया और उसका वाहन भी सीज कर दिया।
इसके अलावा पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 144 लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की।
⚠️ पुलिस की अपील:
शराब पीकर वाहन न चलाएं। आपकी एक लापरवाही आपकी और दूसरों की जान को खतरे में डाल सकती है। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित सफर करें।





