सियासत उत्तराखंड देहरादून

मुख्यमंत्री से नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल एजेंट के प्रतिनिधियों ने की भेंट।

Spread the love

मुख्यमंत्री से नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल एजेंट के प्रतिनिधियों ने की भेंट।

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक        

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को सचिवालय में नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल एजेंट के प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष श्री पद्म विक्रम सिंह के नेतृत्व में भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को नेपाल में संचालित पर्यटन गतिविधियों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  नशा मुक्त भारत अभियान: अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन में युवाओं ने भरी जोश की दौड़

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल से हमारे रिश्ते जुड़े हैं। उत्तराखण्ड एवं नेपाल के पर्यटन व्यवसायी आपस में मिलकर पर्यटन व्यवसाय को नये आयाम देने में मददगार हो सकते हैं। उन्होंने पर्यटन को आर्थिकी का आधार बताते हुए इस दिशा में नेपाल एसोसिएशन ऑफ टूर एंड ट्रेवल के प्रयासों की भी सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  *SSP मंजूनाथ टीसी के नेतृत्व में SOG व चोरगलिया पुलिस की सटीक घेराबंदी, अपराध की तैयारी नाकाम* *तमंचे बेचकर दहशत फैलाने का सपना था, नैनीताल पुलिस ने सीधे जेल का रास्ता दिखा दिया* *हथियारों के जखीरे 08 अवैध तमंचे, 10 जिंदा कारतूस के साथ एक तस्कर जेल रवाना*

 

इस अवसर पर दून ट्रैवल ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री योगेश अग्रवाल, सचिव श्री प्रवीण चावला आदि भी उपस्थित थे। जबकि नेपाल टूरिज्म बोर्ड के सदस्यों में श्री माया प्रकाश भट्टा, श्री विक्रम शाह आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी से की शिष्टाचार भेंट