पौड़ी उत्तराखंड क्राइम

CEIR पोर्टल से फिर लौटी मुस्कान, पौड़ी पुलिस ने खोया मोबाइल किया बरामद

Spread the love

CEIR पोर्टल से फिर लौटी मुस्कान, पौड़ी पुलिस ने खोया मोबाइल किया बरामद

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

पौड़ी पुलिस ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से एक महिला का खोया हुआ मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर ईमानदारी और तत्परता का परिचय दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  बरेली सेंट्रल जेल से उम्रकैदी फरार, जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही उजागर!

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना थलीसैंण पुलिस ने थलीसैंण निवासी अनीता देवी की शिकायत पर तत्काल तकनीकी विश्लेषण शुरू किया। CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल की लोकेशन और उपयोग संबंधी जानकारी का गहन अध्ययन किया गया। पुलिस टीम की लगातार निगरानी और त्वरित कार्रवाई के चलते Motorola G45 5G मोबाइल फोन सकुशल बरामद कर लिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के अनुरोध पर लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग कैप्टन अजय पंत प्रकरण में कर रहा सतत निगरानी

 

 

 

 

बरामद मोबाइल नियमानुसार वादिनी के पुत्र अरुण प्रकाश को सुपुर्द किया गया। इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ कि CEIR पोर्टल और पुलिस की सक्रियता से खोए हुए मोबाइल वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।
📢 जनहित में संदेश:
यदि आपका मोबाइल खो जाए या चोरी हो जाए, तो बिना देरी किए नजदीकी पुलिस थाने या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत करने से मोबाइल को ब्लॉक कर उसका दुरुपयोग रोका जा सकता है और बरामदगी की संभावना भी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  सख्त SSP, सीधा मुकदमा" — मोहर्रम जुलूस में उल्लंघन पर कार्रवाई