नशे के सौदागरों पर फिर चला पुलिस का शिकंजा! 🚔
एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।
मुक्तेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 04 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अवैध शराब बरामद कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जनपद को नशामुक्त, अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नैनीताल पुलिस अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई कर रही है।
पुलिस की अपील: यदि आपके आसपास नशे की तस्करी या कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी सतर्कता समाज को सुरक्षित बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है।





