पिथौरागढ़ उत्तराखंड क्राइम

एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार ⚡️ 💥 41.5 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) के साथ तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

⚡️ एसओजी व कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा प्रहार ⚡️

💥 41.5 ग्राम हेरोइन (पन्नी सहित) के साथ तस्कर गिरफ्तार

 

जनपद पिथौरागढ़ में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक एसओजी श्री नीरज भाकुनी व एसएचओ कोतवाली श्री ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में एसओजी व पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान के दौरान एक अभियुक्त को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मुख्यमंत्री धामी का गर्मजोशी से स्वागत, बच्चों के बीच पहुंचकर जीता दिल

🔍 घटना/ गिरफ्तारी का विवरण
टीम द्वारा सिल्थाम से मिशन इण्टर कालेज के बीच एक व्यक्ति से 41.5 ग्राम (पन्नी सहित) अवैध हेरोइन (स्मैक) बरामद हुई। बरामद हेरोईन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 12,25,000/-रूपये है ।
🔹गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदेश कुमार निवासी भाटकोट पिथौरागढ़ उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र के रक्षकों को नमन, आपातकाल का काला अध्याय नहीं भूलेगा देश: धामी

 

 

 

⚖️ अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया है ।
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन नानकमत्ता से खरीदकर लाया था जिसे छोटी-छोटी बिट बनाकर ग्राहकों को बेचता था ।
🔎 पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है। नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका सामने आने पर उनके विरुद्ध भी कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ आंदोलन तेज, कल से शुरू होगा क्रमिक अनशन

 

 

 

 

पुलिस टीम:
उ0नि0 ललित डंगवाल-कोतवाली पिथौरागढ़
अपर उ0नि0 दीपक सिंह खनका (एसओजी)
का0 सतेन्द्र सुयाल (एसओजी)
का0 विरेन्द्र यादव (एसओजी)
का0 गोविन्द रौतेला (एसओजी)
का0 कुशल सिंह –कोतवाली पिथौरागढ़