उत्तराखंड क्राइम रामनगर

जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ आंदोलन तेज, कल से शुरू होगा क्रमिक अनशन

Spread the love

जस्सागाँजा में डंपरों के खिलाफ आंदोलन तेज, कल से शुरू होगा क्रमिक अनशन

 

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

जस्सागाँजा। गांव में संचालित अनियंत्रित डंपरों के संचालन पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पिछले 16 दिनों से ग्रामीणों द्वारा 24 घंटे धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन अब तक शासन और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों में भारी नाराजगी है।

यह भी पढ़ें 👉  विकसित उत्तराखंड के संकल्प में किसानों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री धामी

 

 

 

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो कल से क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा। आंदोलनकारियों का कहना है कि क्रमिक अनशन के बाद भी यदि सरकार और प्रशासन नहीं जागे, तो ग्रामीण भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  सुप्रीम कोर्ट की विशेष लोक अदालत में उत्तराखंड के 199 मामले होंगे प्रस्तुत

 

 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव से गुजर रहे अनियंत्रित डंपरों के कारण लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई है तथा धूल, प्रदूषण और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी रहती है। इस समस्या के समाधान के लिए कई बार प्रशासन से मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।

 

 

 

धरना-प्रदर्शन स्थल पर ब्लॉक प्रमुख मंजू नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जस्सागाँजा राम सिंह जलाल, पूर्व ग्राम प्रधान निधि मेहरा, दिलीप सिंह मेहरा, सपना जोशी, हेमा मेहरा, अनिता बिष्ट, हेमा जलाल, बिमला बिष्ट, चम्पा देवी, बसंती देवी, लछूली देवी, बीना नेगी, दीपा नेगी, अंजना जोशी, पुष्कर जोशी, राजू बिष्ट, अमित मेहरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन का निर्देश: शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका योजनाओं को मिले प्राथमिकता

ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।