उत्तराखंड क्राइम नैनीताल

*धमकी का जवाब गिरफ्तारी, महाराष्ट्र के आरोपी का पीछा कर पंतनगर से दबोचा, नफरत पहुंची जेल तक* *जनपद की शांति और सौहार्द से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी- SSP NAINITAL MANJUNATH*

Spread the love

*धमकी का जवाब गिरफ्तारी, महाराष्ट्र के आरोपी का पीछा कर पंतनगर से दबोचा, नफरत पहुंची जेल तक*

*जनपद की शांति और सौहार्द से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी- SSP NAINITAL MANJUNATH*

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

🚨 *धर्म के नाम पर नफरत फैलाने और फोन पर गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने वाले महाराष्ट्र के आरोपी को हल्द्वानी पुलिस ने किया गिरफ्तार*

*धार्मिक भावनाएं भड़काकर धमकी देने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा- SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी.*

दिनांक 05.06.2026 को श्री कमल जोशी पुत्र अमरनाथ जोशी निवासी गौजाजाली बिचली, पुरानी आईटीआई, हल्द्वानी द्वारा थाना हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया गया कि एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल नंबर पर फोन कर गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले शब्दों का प्रयोग किया गया।
तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में मु0एफआईआर संख्या 189/2026 धारा 351(3)/351(4)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव और रेलवे बोर्ड अध्यक्ष की बैठक में रेल परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

 

 

 

 

*मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी.* ने तत्काल संज्ञान लेते हुए घटना के शीघ्र अनावरण एवं आरोपित की गिरफ्तारी हेतु कड़े निर्देश दिए। निर्देशन में *क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी* के पर्यवेक्षण तथा *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी श्री विजय मेहता* के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों का देवभूमि उत्तराखण्ड में स्वागत, यात्रा का आनंद लेने की अपील

गठित टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, टेक्निकल वह मैन्युअल इंटेलिजेंस के आधार पर अथक प्रयास करते हुए अभियुक्त का महाराष्ट्र का होना प्रकाश में आया जिसका पुलिस टीम द्वारा महाराष्ट्र तक पीछा किया गया, आरोपी की पहचान ट्रक चालक के रूप में हुई। विवेचना के दौरान मुकदमे में धारा 196/299/302 बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।

दिनांक 23.06.2026 को पुलिस टीम द्वारा अथक

 

 

प्रयास वह सटीक सुरागरसी पतारसी कर अभियुक्त को पंतनगर से गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हरि सेवा आश्रम में संत सम्मेलन, मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं का किया अभिनंदन

*गिरफ्तारी-*
रहीम गुल खान उर्फ वसीम खान पुत्र नजर खान निवासी हिवारा लोहिला, थाना वासिम ग्रामीण, जिला वासिम, महाराष्ट्र, उम्र 35 वर्ष

*घटना में प्रयुक्त-* *Xiaomi 11 Lite NE* मोबाइल फोन बरामद

*गिरफ्तारी टीम*

उ0नि0 नरेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी मंडी
कानि0 अरुण राणा

*एसएसपी नैनीताल का संदेश*
राजनीतिक अथवा किसी अन्य विवाद को धर्म से जोड़कर समाज में वैमनस्य फैलाने, धमकी देने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस सख्त कानूनी कार्यवाही करेगी। ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस