पौड़ी उत्तराखंड क्राइम

सोने के जेवरात चमकाने के बहाने ठगी में शामिल गिरोह के आरोपी को पुलिस ने बिहार के कटिहार से किया गिरफ्तार “

Spread the love

सोने के जेवरात चमकाने के बहाने ठगी में शामिल गिरोह के आरोपी को पुलिस ने बिहार के कटिहार से किया गिरफ्तार “

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

पौड़ी – सोने के जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के फरार चल रहे सदस्य को सतपुली पुलिस ने बिहार के कटिहार से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। जहां कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को जेल पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में खामोश दस्तक… वन गुर्जरों के डेरों तक पहुंची वन विभाग की सख्त निगरानी!”

 

पौड़ी की एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि आरोपी का नाम वीरेंद्र शाह है। आरोपी ने वर्ष 2021 में सतपुली थाना क्षेत्र अंतर्गत अपने साथी के साथ मिलकर एक महिला से सोने के जेवरात चमकाने के नाम पर ठगी की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की विरासत संग विकास की नई पहचान, बागेश्वर में बनेगा ‘हिल हेरिटेज’ राज्य अतिथि गृह

 

 

जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भी पहुंचाया। लेकिन कोर्ट से जमानत लेने के बाद एक आरोपी वीरेंद्र शाह बिहार में जाकर छुप गया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी को फिर से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  80 CCTV खंगालकर रामनगर पुलिस ने दबोचे ट्रैक्टर चोर, SSP की सख्ती में खुला बड़ा खेल