उत्तराखंड क्राइम रामनगर

बाघ के हमले में गई गुलदार की जान, कार्बेट के जंगल में मिला शव

Spread the love

बाघ के हमले में गई गुलदार की जान, कार्बेट के जंगल में मिला शव

 

 

कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ क्षेत्र के जंगल में एक नर गुलदार मृत अवस्था में मिलने से वन विभाग में हलचल मच गई। फाटो पूर्वी बीट में गश्त के दौरान वन कर्मियों ने शव देखा, जिसके बाद तत्काल अधिकारियों को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  जंगल में खामोश दस्तक… वन गुर्जरों के डेरों तक पहुंची वन विभाग की सख्त निगरानी!”

 

 

 

वन विभाग की मौजूदगी में विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया। जांच में पता चला कि करीब दो वर्षीय नर गुलदार की मौत बाघ के हमले से हुई। माना जा रहा है कि दोनों वन्यजीवों के बीच आपसी संघर्ष हुआ था।
घटना के बाद पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई। अधिकारियों ने बताया कि मृत गुलदार के सभी अंग सुरक्षित पाए गए हैं।
सभी कानूनी और वन विभागीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को नियमानुसार मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  होमस्टे या नियमों का कब्रिस्तान?” रामनगर में प्रशासन के छापे से खुला बड़ा खेल, 90 में सिर्फ 1 निकला पूरी तरह वैध