गाजियाबाद क्राइम

बारिश बनी मासूम की मौत का कारण, नाली के तेज बहाव में बह गई 3 साल की बच्ची

Spread the love

बारिश बनी मासूम की मौत का कारण, नाली के तेज बहाव में बह गई 3 साल की बच्ची

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

 

गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र की सर्वोदय कॉलोनी में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। मूसलाधार बारिश के बीच हुए जलभराव के दौरान तीन वर्षीय मासूम पल्लवी नाली के तेज बहाव की चपेट में आ गई और उसकी डूबने से मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  *आलीशान रिसॉर्ट, बंद कमरे और शराब-शबाब का वो काला साम्राज्य...* *जिसका 'द एंड' करने खुद उतरे कप्तान डॉ0 मंजूनाथ टीसी* *नैनीताल पुलिस, SOG, AHTU ने रचा ऐसा चक्रव्यूह कि चारों खाने चित हुआ सेक्स रैकेट, 51 रंगेहाथ गिरफ्तार, 10 लड़कियों का किया रेस्क्यू*💥

 

 

 

 

 

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त परिजनों ने बच्ची को नाली में गिरते देख लिया था। उन्होंने बिना देर किए उसे बचाने की कोशिश की और तेज बहाव में तलाश शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन, हैकिंग की घटनाओं पर जताया रोष

 

 

मासूम की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। यह हादसा बारिश के मौसम में जलभराव और खुले नालों से पैदा होने वाले खतरे की गंभीर तस्वीर सामने लाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता, 103 पेटी अवैध शराब बरामद