बागेश्वर उत्तराखंड क्राइम

बागेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता, 103 पेटी अवैध शराब बरामद

Spread the love

#बागेश्वर पुलिस की बड़ी सफलता, 103 पेटी अवैध शराब बरामद

 

 

 

#ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, 8.77 लाख की अवैध शराब बरामद
बागेश्वर। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार प्रहार करते हुए थाना बैजनाथ पुलिस ने ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक पिकअप वाहन से करीब ₹8.77 लाख मूल्य की 103 पेटी (1236 बोतल) अवैध शराब बरामद की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने की चारधाम हेली सेवाओं की समीक्षा, उत्तराखण्ड में विमानन अवसंरचना के विस्तार एवं सुरक्षा सुदृढ़ीकरण पर विशेष जोर

 

 

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अवैध शराब की तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी सीज कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अनुशासन और फिटनेस का प्रदर्शन: बागेश्वर पुलिस की मंगलवार परेड में जवानों ने दिखाया दम

 

 

 

पुलिस के अनुसार, जनपद में अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' अभियान को जनता का भरपूर समर्थन, तीन दिन में 46 हजार से अधिक लोगों ने उठाया लाभ