हुड़दंगियों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 55 लोगों पर कार्रवाई
रोशनी पांडे प्रधान संपादक
पिथौरागढ़। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान में शांति भंग करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। थाना जाजरदेवल क्षेत्र में नीरज प्रसाद के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया गया।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले कुल 54 लोगों के विरुद्ध भी चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा, सड़कों पर अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





