उत्तराखंड जरा हटके देहरादून

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए सुरक्षा, ट्रैफिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सख्त निर्देश

Spread the love

कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए सुरक्षा, ट्रैफिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सख्त निर्देश

 

 

 

हरिद्वार। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने आगामी कांवड़ मेले-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले कांवड़ मेले के लिए रूट प्लान, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह तैयार रहे। साथ ही 31 जुलाई से 4 अगस्त तक पंचक काल के दौरान अत्यधिक भीड़ की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  करणी सेना ने सरकार को दिया 25 दिन का समय, गौ माता को राज्य माता घोषित करने की मांग

 

 

 

 

 

मुख्य सचिव ने कांवड़ यात्रियों के लिए यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ाव स्थलों पर पर्याप्त पेयजल, मोबाइल शौचालय, नियमित सफाई, कूड़ा उठान, फॉगिंग, कीटनाशक छिड़काव और पथ प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्थायी सेक्टर चिकित्सालय, बीएलएस एंबुलेंस, बाइक एंबुलेंस और प्राथमिक उपचार केंद्रों की पर्याप्त व्यवस्था करने को भी कहा।
उन्होंने हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग स्थलों की मरम्मत और विस्तार कार्य शीघ्र पूरा करने तथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और मार्ग सुधार कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर लापरवाही पड़ी भारी, पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई!

 

 

 

मुख्य सचिव ने यूपीसीएल को बिजली आपूर्ति का ऑडिट कराने और भविष्य के लिए यात्रा मार्गों पर स्थायी विद्युत व्यवस्था विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए खाद्य पदार्थों की जांच, सैंपलिंग और होटल, ढाबों, धार्मिक भंडारों, दुकानों, रेस्टोरेंट, दुग्ध विक्रेताओं तथा आपूर्ति वाहनों का नियमित निरीक्षण कराने को कहा।
उन्होंने कांवड़ मेले के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने और अन्य राज्यों के साथ अंतरराज्यीय समन्वय बैठक जल्द आयोजित कर सहयोग सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 370 ग्राम चरस बरामद

 

 

 

 

बैठक में सचिव शैलेश बगौली, नितेश कुमार झा, विनोद कुमार सुमन, धीरज गर्ब्याल, अपर सचिव रीना जोशी, गढ़वाल आयुक्त आनंद स्वरूप, हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, देहरादून के जिलाधिकारी आशीष चौहान, पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, टिहरी की जिलाधिकारी नीतिका खंडेलवाल सहित संबंधित जनपदों के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे।