- रामनगर में नशे के सौदागर पर पुलिस का शिकंजा, 370 ग्राम चरस बरामद
रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक
- #ऑपरेशन प्रहार का वार: 370 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रामनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस को नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है।
एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान शिव कॉलोनी स्थित लीची के बगीचे के पास से वरुण (25 वर्ष), निवासी भवानीगंज, रामनगर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 370 ग्राम अवैध चरस और 3,710 रुपये नकद बरामद किए गए।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस काशीपुर के टोनी नामक व्यक्ति से लेकर आया था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और फरार तस्करों की तलाश जारी है।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशा तस्करों dके खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।





