“ऑपरेशन प्रहार” के तहत बागेश्वर पुलिस का बड़ा एक्शन!
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों पर बागेश्वर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की।
वहीं, बागनाथ वार्ड निवासी एक व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
⚠️ बागेश्वर पुलिस का स्पष्ट संदेश:
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना और हुड़दंग करना किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून तोड़ने वालों पर आगे भी इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।





