गोरखपुर उत्तर प्रदेश क्राइम

नशे में धुत बेटे ने कुदाल से किया पिता पर हमला: स्थानीय गांववालों का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार किया”

Spread the love

नशे में धुत बेटे ने कुदाल से किया पिता पर हमला: स्थानीय गांववालों का आरोप, पुलिस ने गिरफ्तार किया”

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

गोरखपुर जिले में पिपराइच थाना क्षेत्र के तरकुलही में सोमवार की रात नशे की हालत में घर आए बेटे को फटकार कर नशेड़ी कहने और झोपड़ी में जाकर सोने की बात कहने से नाराज बेटे ने पिता पर कुदाल से हमला करके काट डाला। पिता को दम तोड़ता देख आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने गांव के एक घर में छिपे बेटे को हिरासत में लिया। गांव वालों का कहना है कि आरोपी आए दिन शराब पीकर विवाद करता है।जानकारी के मुताबिक, तरकुलही गांव निवासी निवासी त्रिभुवन राजभर (48) के दो बेटे रामानंद एवं आनंद राजभर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

 

 

गांव में त्रिभुवन के दो घर हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक मकान पर बड़ा पुत्र रामानंद सोया था। दूसरे मकान पर छोटा बेटा आनंद (18) रात 9:30 बजे नशे की हालत में पहुंचा।बेटे को नशे की हालत में देखकर पिता ने उसे फटकारा और बड़े भाई के पास जाकर सोने को कहा। वह भाई के पास चला गया। बड़े भाई ने भी नशे में होने की बात कहते हुए उसे भगा दिया। इसी बात से नाराज होकर आनंद ने कुदाल से पिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। शोर सुनकर घर वाले आए तो आरोपी बेटा भाग गया। आनन-फानन त्रिभुवन को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  कानून के शिकंजे में आया फरार आरोपी, ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई गिरफ्तारी

 

 

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि बेटे ने पिता पर शराब पीने के विवाद में कुदाल से हमला कर दिया, जिससे त्रिभुवन की मौत हो गई। आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  धमकियों से परेशान महिला ने उठाया खौफनाक कदम, पुलिस जांच में जुटी