उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

रामनगर में अवैध मछली कारोबार पर प्रशासन मौन, बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

Spread the love

रामनगर में अवैध मछली कारोबार पर प्रशासन मौन, बढ़ रहा संक्रमण का खतरा

रोशनी पांडेय – प्रधान संपादक

रामनगर। नगर के मीट बाजार समेत कई स्थानों पर बिना फूड लाइसेंस के मछलियों की खुलेआम बिक्री की जा रही है, जिससे संक्रमण और बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा है। टेंडर स्वामी विनोद गैरा ने बताया कि नगर पालिका, ई.ओ. और उपजिलाधिकारी को कई बार अवगत कराने के बावजूद इस अवैध कारोबार पर कोई स्थायी कार्रवाई नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा संवाद में बोले सीएम धामी: उत्तराखंड का युवा बनेगा विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में फूड इंस्पेक्टर द्वारा मीट बाजार का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें कई दुकानों में स्वच्छता मानकों का पालन नहीं पाया गया और अधिकांश दुकानों के पास लाइसेंस तक नहीं था। बावजूद इसके, किसी भी दुकान पर कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर दौरे पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, विकास परियोजनाओं का लिया जायजा

विनोद गैरा ने प्रशासन से मांग की है कि बिना लाइसेंस चल रही दुकानों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ न हो और नगर में खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  🔥*कप्तान डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का सख्त संदेश—हिस्ट्रीशीटर हो या आदतन अपराधी नैनीताल पुलिस की नजर से कोई नहीं बचेगा* 🔥*अपराध की दुनिया के 02 पुराने खिलाड़ी गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पिद्दा और साथी राजू पर 45 मुकदमें* 🔥*बन्द दुकानों के ताले तोड़कर दहशत फैलाने वालों का अंत, लालकुआं, काठगोदाम और मुखानी के 07 मामलों का लालकुआं पुलिस ने किया पर्दाफाश*