अल्मोड़ा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, संयुक्त चेकिंग में 22 वाहन चालकों पर चला कानून का डंडा
अल्मोड़ा। सड़क सुरक्षा और सुरक्षित पर्यटन को लेकर अल्मोड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर शिकंजा कस दिया। एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में एआरटीओ अखिलेश चौहान और प्रभारी इंटरसेप्टर सुमित पांडे के नेतृत्व में लोधिया क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट न लगाने, ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने, तीन सवारी बैठाने और ओवरस्पीडिंग जैसे गंभीर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 22 वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और पर्यटकों व स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। यातायात नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर जिम्मेदारी के साथ वाहन चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा सभी यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित सफर सुनिश्चित करें।





