बरनाल उत्तर प्रदेश क्राइम

सरकारी आवास में   महिला जज का शव फंदे से लटका मिला जिला और पुलिस प्रशासन में उथल-पुथल।”

Spread the love

“बदायूं: सरकारी आवास में   महिला जज का शव फंदे से लटका मिला जिला और पुलिस प्रशासन में उथल-पुथल।”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

उत्तर प्रदेश के बदायूं से बड़ी खबर है। शनिवार सुबह सरकारी आवास में महिला जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका मिला। इसकी जानकारी होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर डीएम-एसएसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  अपराधमुक्त जनपद के लिए एसएसपी के निर्देश पर चल रही लगातार कार्रवाई हिस्ट्रीशीटर तमंचे और कारतूस समेत गिरफ्तार

 

 

बताया जा रहा है कि जज के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। अभी सुसाइड नोट के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। घटना को लेकर अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। घटनास्थल पर आला अधिकारियों की मौजूदगी में जांच कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मानवता शर्मसार: युवक ने बछिया के साथ की घिनौनी हरकत पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

 

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह आवास के कर्मचारियों ने जज ज्योत्सना राय का शव फंदे से लटका देखा था। तब उन्होंने पुलिस और अन्य जजों को जानकारी दी। इसके बाद जिला जज, डीएम, एसएसपी, एसपी सिटी तुरंत मौके पर पहुंचे गए।

यह भी पढ़ें 👉  "गैर-जमानती वारंट में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

बताया जा रहा है कि ज्योत्सना राय मूल रूप से मऊ जिले की रहने वाली थीं। वह बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन की मुंसिफ मजिस्ट्रेट थीं। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।