उत्तराखंड देहरादून सियासत

मुख्यमंत्री ने ‘संवादी’ कार्यक्रम में की शिरकत, कहा— प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक शक्ति

Spread the love
मुख्यमंत्री ने ‘संवादी’ कार्यक्रम में की शिरकत, कहा— प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत बना वैश्विक शक्ति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में दैनिक जागरण द्वारा आयोजित संवादी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत एक बड़ी वैश्विक शक्ति के रूप में उभरा है। इस दौरान देश में लगभग 27 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आये हैं। भारत दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में इन्फ्रास्ट्रक्चर के कार्य तेजी से हुए हैं। दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड बनने के बाद दिल्ली से देहरादून की यात्रा ढाई घण्टे में पूर्ण हो जायेगी। ऑल वेदर रोड के काम तेजी से हुए हैं। राज्य के सीमांत क्षेत्रों तक सड़कों का विस्तार हुआ है। अब राज्य में रिवर्स पलायन हो रहा है। तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में अनेक कार्य हुए हैं। उत्तराखण्ड निवेशकों का पंसंदीदा राज्य बना है। निवेशक सम्मेलन के आयोजन बाद से लगभग एक लाख करोड़ के कार्यों की ग्राउडिंग शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा, कालाढूंगी पुलिस ने चोरी की बाइक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार।

इस अवसर पर कवि एवं गीतकार  प्रसून जोशी, पर्यावरणविद श्री अनिल जोशी और अन्य महानुभाव उपस्थित थे।