बागेश्वर उत्तराखंड क्राइम

8 नाली में लहलहा रही अवैध भांग की खेती पर चला बागेश्वर पुलिस का बुलडोज़र अभियान!

Spread the love

🌿 8 नाली में लहलहा रही अवैध भांग की खेती पर चला बागेश्वर पुलिस का बुलडोज़र अभियान!

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

बागेश्वर: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बागेश्वर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम गासी में करीब 8 नाली भूमि पर उगाई गई अवैध भांग की खेती को नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून में वन्यजीव सुरक्षा के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व का फ्लैग मार्च, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील

 

 

पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र मेहरा के निर्देशन में कपकोट थाना पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान अवैध भांग की फसल को मौके पर ही नष्ट किया गया और लोगों को भविष्य में इस तरह की गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले की तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने दिए सुरक्षा, ट्रैफिक और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सख्त निर्देश

 

 

 

अभियान के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव और महिला सुरक्षा के संबंध में भी जागरूक किया। साथ ही अपील की कि नशे के कारोबार, साइबर ठगी या किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
बागेश्वर पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्मैक तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, NDPS के वांछित आरोपी को दबोचा