उत्तराखंड क्राइम नैनीताल रामनगर

मानसून में वन्यजीव सुरक्षा के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व का फ्लैग मार्च, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील

Spread the love

मानसून में वन्यजीव सुरक्षा के लिए कार्बेट टाइगर रिजर्व का फ्लैग मार्च, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने की अपील

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

रामनगर। मानसून सत्र के दौरान वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा तथा मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के उद्देश्य से कार्बेट टाइगर रिजर्व प्रशासन ने बिजरानी रेंज, सर्पदुली रेंज, सुरक्षा इकाई, रामनगर वन प्रभाग की कोसी रेंज और स्थानीय पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में सांवल्दे वन परिसर से गर्जिया वन परिसर तक फ्लैग मार्च निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज़ | रोहड़ू के बढ़ियार क्षेत्र में बड़ा हादसा

 

 

 

फ्लैग मार्च से पूर्व बिजरानी रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवीन चन्द्र पाण्डे ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानसून के दौरान फ्लैग मार्च का उद्देश्य केवल गश्त करना नहीं, बल्कि वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, वन अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना, संवेदनशील क्षेत्रों में विभागीय उपस्थिति मजबूत करना तथा आमजन में जागरूकता और विश्वास बढ़ाना भी है।
उन्होंने सभी वन कर्मियों को अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने, नियमित गश्त, कंबिंग ऑपरेशन और रात्रि एम्बुश चलाने के निर्देश दिए। साथ ही मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका वाले क्षेत्रों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
फ्लैग मार्च के दौरान सांवल्दे से गर्जिया तक विभिन्न क्षेत्रों में गश्त की गई। स्थानीय रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और बसों की जांच की गई, जबकि रेलवे स्टेशन के आसपास डेरा डाले घूमंतू समुदाय के ठिकानों की भी तलाशी ली गई।
वन विभाग ने आम जनता से अपील की कि मानसून के दौरान किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम वन चौकी को दें तथा वन्यजीवों की सुरक्षा और मानव-वन्यजीव संघर्ष से बचाव के लिए जंगलों में प्रवेश करने से परहेज करें।

यह भी पढ़ें 👉  आधुनिक सुविधाओं से लैस स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

 

 

 

 

 

इस संयुक्त फ्लैग मार्च में कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर वन प्रभाग एवं स्थानीय पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल रहे। फ्लैग मार्च के समापन पर वन क्षेत्राधिकारी नवीन चन्द्र पाण्डे ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  दहेज लोभियों पर पुलिस का शिकंजा! फरार वारंटी देहरादून से गिरफ्तार