पौड़ी उत्तराखंड क्राइम

ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट में फरार वारंटी गिरफ्तार

Spread the love

#ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, गैर-जमानती वारंट में फरार वारंटी गिरफ्तार

 रोशनी पांडे प्रधान संपादक

कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी  सर्वेश पंवार के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कोटद्वार पुलिस ने गैर-जमानती वारंट (NBW) में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के शहर होंगे स्वच्छ, स्मार्ट और आत्मनिर्भर, मुख्य सचिव ने दिए सख्त निर्देश

 

 

 

पुलिस के अनुसार, माननीय न्यायालय से जारी फौजदारी वाद संख्या 543/2020, धारा 504 भादवि, राज्य बनाम हुकुम सिंह आदि से संबंधित मामले में फरार अभियुक्त महेन्द्र सिंह, निवासी कोटद्वार, को पुलिस टीम ने सफल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की विकास यात्रा में सहयोग दें उद्योग समूह-मुख्यमंत्री

 

 

 

गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पौड़ी पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून से बचने वाले किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  गंगा संरक्षण पर सख्त हुए मुख्य सचिव, सभी STP की 24x7 रियल-टाइम निगरानी के निर्देश