उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल

हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली: एसएसपी नैनीताल का हल्द्वानी में प्रवासियों को सड़क सुरक्षा के महत्व का संदेश

Spread the love

हरी झंडी दिखाकर यातायात जागरूकता रैली: एसएसपी नैनीताल का हल्द्वानी में प्रवासियों को सड़क सुरक्षा के महत्व का संदेश

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

एसएसपी नैनीताल ने यातायात जागरूकता रैली को हल्द्वानी में हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, सड़क सुरक्षा माह में जनता को दिया विशेष संदेश–यातायात नियमों को पालन करने का लें संकल्प

 

प्रहलाद नारायण मीणा, एस.एस.पी. नैनीताल के निर्देशन में नैनीताल पुलिस द्वारा 15 जनवरी से “34वां सड़क सुरक्षा माह” का आयोजन किया जा रहा है। जिसको सार्थक रूप देने के लिए आज एसएसपी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी कोतवाली से यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  12 बोर के अवैध देशी तमंचा व एक अदद कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

 

यातायात जागरूकता रैली में सीपीयू, यातायात, पेट्रोल कार, हल्द्वानी सर्किल के थानों, 112 वाहन तथा चीता मोबाइल को शामिल किया गया। रैली का समापन हाइडल गेट पर किया गया। रैली से पूर्व एसएसपी नैनीताल द्वारा स्थानीय लोगों तथा ट्रैफिक वॉलंटियरो के मध्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया। रैली के उपरांत हल्द्वानी शहर में 19 मुख्य चौराहों पर पुलिस टीमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सभी वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया, तथा जागरुकता पंपलेट/ बैनर वितरित किए गए। इसी क्रम में जनपद के सभी थाना/चौकी क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

 

जागरूकता रैली कार्यक्रम में  हरबंस सिंह, एसपी सिटी हल्द्वानी, श्रीमती संगीता, सीओ लालकुआं,  राकेश माहरा प्रभारी निरीक्षक यातायात हल्द्वानी,  जगदीश राम कोहली, प्रभारी सीपीयू, हल्द्वानी सर्किल के सभी थाना प्रभारी, यातायात पुलिस, सीपीयू, थानों की चीता मोबाइल, डॉयल 112 तथा थाना पुलिस बल, पुलिस वॉलंटियर व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में गूंजे भक्ति के स्वर, गंगा आरती में शामिल हुए धामी और नितिन नबीन