उधम सिंह नगर किच्छा क्राइम

लूट के आरोपी 20 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने तमंचे के साथ किया गिरफ्तार।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

खबर उधम सिंह नगर जिले के किच्छा से है। किच्छा पुलिस ने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक बदमाश को अवैध तमंचा एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था। किच्छा में सीओ ओम प्रकाश शर्मा एवं कोतवाल धीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित चल रहे 20 हजार के इनामी बदमाश सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सुखविंदर सिंह के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भण्डारपानी गेट पर सियासी दबाव का आरोप! नेचर गाइडों ने वन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा #गाइडों का दावा—राजनैतिक दबाव में बदले गए नियम, स्थानीय युवाओं की रोजी-रोटी पर संकट

 

 

किच्छा कोतवाली में जानकारी देते हुए एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि विगत 28 नवंबर को रुद्रपुर में हुई लूट की घटना को आरोपी सुखविंदर सिंह ने अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया था। घटना में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया था, जबकि सुखविंदर सिंह फरार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  *🔥 पुलिस की वर्दी को चुनौती दोगे… तो कानून तुम्हारी अकड़ तोड़ देगा* *👊 SSP मंजूनाथ टीसी की सख्ती के आगे नहीं चली धमकी, सरकारी काम मे बाधा, आरोपी गिरफ्तार, कार सीज*

 

 

एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सुखविंदर सिंह के पास से लूटा गया एटीएम कार्ड, लाइसेंस तथा अन्य सामान बरामद कर लिया है। एसपी सिटी ने बदमाश को पकड़ने वाली पुलिस टीम का उत्साहवर्धन करते हुए टीम को अच्छे काम के लिए बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा, लालकुआं में आरोपी गिरफ्तार