उत्तर प्रदेश क्राइम

ऑटो रिक्शा और डंपर की टक्कर में, 5 की मौत, 3 गंभीर घायल”

Spread the love

ऑटो रिक्शा और डंपर की टक्कर में, 5 की मौत, 3 गंभीर घायल”

रोशनी पांडे  – प्रधान संपादक

चित्रकूट  में एक भयानक रोड हादसे में ऑटो रिक्शा और तेज रफ्तार डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी-अमानपुर नेशनल हाईवे पर हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी पुलिस ने जीता महिला का विश्वास, खोया पर्स खोजकर लौटाया

 

 

यहां कर्वी स्टेशन की तरफ से रामघाट जा रही सवारियों से भरी सीएनजी ऑटो-रिक्शा की बेड़ी पुलिया की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो सवार युवती समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा एक्शन, संयुक्त चेकिंग में 22 वाहन चालकों पर चला कानून का डंडा

 

 

यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस भेज दिया है और उनकी शिनाख्त करने में जुट गई है। इसमें पुलिस ने अभी तक 3 लोगों की शिनाख्त कर ली है। इनमें कन्नौज निवासी अखिलेश व अनिरुद्ध और हमीरपुर निवासी निधि शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  धरना स्थल पहुंचे SDM और CO, तीन घंटे की वार्ता के बाद निकला समाधान, 19 दिन बाद खत्म हुआ धरना

 

 

फिलहाल, अभी दो और मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि मृतक चित्रकूट दर्शन करने के लिए आए थे, जो हादसे का शिकार हो गए हैं। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की है।