उत्तर प्रदेश क्राइम

तेज गति से आ रही कार डिवाइडर से टकराई,चार युवक हुए घायल एक की मौत।

Spread the love

रोशनी पाण्डेय – प्रधान सम्पादक

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रामपुर मनिहारान क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर तेज गति से आ रही कार डिवाइडर से टकरा गई। इसमें चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर रविवार देर रात गांव जंधेडा समसपुर व यूनिटेक फैक्ट्री के पास रामपुर मनिहारान की ओर से तेज गति से जा रही एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। दुर्घटना में कार सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें पुलिस ने अस्पताल भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  एक्शन मोड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मेडिकल स्टोरों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई।

 

जिला बिजनौर के नूरपुर निवासी सतीश (25) पुत्र किशन बहादुर की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि रामपुर गांव इंद्रावली निवासी आदेश पुत्र रामकिशन, देवबंद खेड़ा मुगल निवासी रवि पुत्र देशराज, जिला हरिद्वार लक्सर रोड नयी कालोनी धंधोंरा निवासी रिंकू पुत्र नेमचंद  गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज उधम सिंह राठौर - प्रधान संपादक कैंची धाम क्षेत्र में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 12 दोपहिया टैक्सी वाहन सीज पर्यटन सीजन एवं कैंची धाम क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से दोपहिया टैक्सी वाहनों को पूर्व में निर्देशित किया गया था कि उनके टैक्सी दुपहिया वाहन कैंची धाम एवं भवाली क्षेत्र की ओर संचालन प्रतिबंधित रहेगा। दिनांक 04.06.2026 को श्री महेश चन्द्रा, निरीक्षक यातायात भवाली द्वारा यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्लान एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर 12 दोपहिया टैक्सी वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया। सभी सीज वाहनों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही हेतु कोतवाली भवाली में दाखिल किया गया है। नैनीताल पुलिस द्वारा आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की गई है कि यातायात नियमों एवं निर्धारित ट्रैफिक प्लान का पालन करें तथा पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, जिससे पर्यटन सीजन के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।