उत्तराखंड जरा हटके नैनीताल रामनगर

वन्यजीव संरक्षण की बारीकियां सीखने कार्बेट पहुंचे IFS प्रशिक्षार्थी

Spread the love

वन्यजीव संरक्षण की बारीकियां सीखने कार्बेट पहुंचे IFS प्रशिक्षार्थी

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक 

आई.एफ.एस. प्रशिक्षार्थियों ने किया कार्बेट टाइगर रिजर्व का शैक्षणिक भ्रमण, वन्यजीव प्रबंधन एवं संरक्षण गतिविधियों की प्राप्त की विस्तृत जानकारी

भारतीय वन सेवा (आई.एफ.एस.) के प्रशिक्षार्थियों के एक दल द्वारा दिनांक 08 एवं 09 जून 2026 को कार्बेट टाइगर रिजर्व के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों का शैक्षणिक एवं अध्ययन भ्रमण किया गया। डॉ० साकेत बडोला (IFS), फील्ड डायरेक्टर, कार्बेट टाइगर रिजर्व के निर्देशानुसार (आई. एफ.एस.) के प्रशिक्षार्थियों को कार्बेट टाइगर रिजर्व में संचालित वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक वासस्थल प्रबंधन, निगरानी व्यवस्था तथा पर्यटन प्रबंधन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

 

 

 

 

दिनांक 08 जून 2026 को प्रशिक्षार्थियों के दल ने कार्बेट टाइगर रिजर्व के लालढांग ग्रासलैण्ड क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्हें ग्रासलैण्ड प्रबंधन, वन्यजीव आवास संरक्षण तथा जैव विविधता संवर्धन की विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त विभागीय हाथियों के महत्व, उनके रख-रखाय, प्रशिक्षण एवं वन एवं वन्यजीव संरक्षण कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के संबंध में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री धामी की पैनी नजर, ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

आज दिनांक 09 जून 2026 को प्रातः प्रशिक्षार्थियों ने धनगढ़ी इंटरप्रिटेशन सेंटर का भ्रमण किया, जहाँ उन्हें कार्बेट टाइगर रिजर्व के इतिहास, समृद्ध जैव विविधता, वन पारिस्थितिकी तथा वन्यजीव संरक्षण संबंधी गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई। तत्पश्चात धनगढ़ी स्थित नेचर शॉप का भ्रमण कराया गया, जहाँ श्री धर्मपाल सिंह नेगी, वन दरोगा द्वारा नेचर शॉप की अवधारणा, स्थानीय समुदाय की सहभागिता तथा प्रकृति संरक्षण जागरूकता में इसकी भूमिका के बारे में जानकारी दी गई।

इसके उपरांत प्रशिक्षार्थियों ने कार्बेट टाइगर रिजर्व कार्यालय स्थित टाइगर सेल का भ्रमण किया। इस अवसर पर श्री बिन्दर पाल, पार्क वार्डन, कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं श्रीमती प्रेमा तिवारी, टाइगर सैल प्रभारी द्वारा आधुनिक सर्विलांस कैमरों एवं तकनीकी संसाधनों के माध्यम से वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही एम-एस्ट्राइप्स (M-STrIPES) प्रणाली के माध्यम से की जाने वाली पेट्रोलिंग, डेटा संकलन एवं वन्यजीव संरक्षण गतिविधियों से भी प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जूडिशियम 2.0 से न्याय व्यवस्था में आएगी नई मजबूती, धामी ने किया बड़ा ऐलान।

तत्पश्चात कार्बेट टाइगर रिजर्व, रामनगर के सभागार में आई.एफ.एस. प्रशिक्षार्थियों हेतु एक विशेष प्रस्तुतीकरण (प्रेजेन्टेशन) आयोजित किया गया। उक्त प्रस्तुतीकरण श्री राहुल मिश्रा (IFS), उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व द्वारा प्रदान किया गया, जिसमें वाइल्ड लाइफ मैनेजमेंट, ग्रासलैण्ड मैनेजमेंट, फुट पेट्रोलिंग, एम-स्ट्राइप्स पेट्रोलिंग, मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व, मानव वन्यजीव संघर्ष तथा पर्यटन प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। प्रस्तुतीकरण के दौरान कार्बेट टाइगर रिजर्व में संचालित संरक्षण गतिविधियों, प्रबंधन रणनीतियों एवं तकनीकी नवाचारों के संबंध में भी प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया गया।

कार्यक्रम के अंत में आई.एफ.एस. प्रशिक्षार्थियों के साथ एक संवादात्मक बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशिक्षार्थियों ने कार्बेट टाइगर रिजर्व में अपनाई जा रही संरक्षण एवं प्रबंधन प्रणालियों के संबंध में अपने

अनुभव साझा किए तथा विशेषज्ञ अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। प्रशिक्षार्थियों ने कार्बेट टाइगर रिजर्व में संचालित संरक्षण गतिविधियों, तकनीकी नवाचारों एवं प्रभावी प्रबंधन व्यवस्थाओं की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन को मिलेगी नई ताकत, पूर्व सैनिकों को जोड़ा जाएगा तंत्र से।

 

 

 

 

यह भ्रमण प्रशिक्षार्थियों के लिए वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन के व्यावहारिक पक्षों को समझने तथा भविष्य में प्रभावी वन प्रशासन हेतु उपयोगी अनुभव प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध हुआ ।

 

 

 

 

उपरोक्त कार्यक्रम में श्री राहुल मिश्रा (IFS), उप निदेशक, कार्बेट टाइगर रिजर्व, अमलन शाहु, प्रशिक्षु (IFS), मध्यप्रदेश, आरूषी मिश्रा, प्रशिक्षु (IFS), उत्तरप्रदेश, धनीशा, बनिवाल, प्रशिक्षु (IFS), श्री युवराज सिंह, प्रशिक्षु (IFS). श्री कौशल, प्रशिक्षु (IFS), डॉ० मोहम्मद अंसारी, वैज्ञानिक, श्री मनीष कुमार, DCF. श्री आशीष बिश्नोई. प्रशिक्षु (IFS) AGMUT, जम्मू, श्री जसवंत सिंह मीना, प्रशिक्षु (IFS) मध्यप्रदेश, श्री सुमेध प्रशिक्षु (IFS), छत्तीसगढ़, श्री देबासीस जीना, प्रशिक्षु (IFS), उत्तरप्रदेश, श्री रविकांत मिना प्रशिक्षु (IFS), ओडिशा, श्री बिन्दर पाल, पार्क वार्डन, श्री नवीन चन्द्र पाण्डे, वन क्षेत्राधिकारी, बिजरानी श्री प्रमोद त्रिपाठी वन क्षेत्राधिकारी, शोध एवं अनुश्रवण रेंज, श्रीमती प्रेमा तिवारी, वन आरक्षी, टाइगर प्रभारी, श्रीमती रूकमणी रावत, टाइगर सैल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।