🚨 ऑपरेशन प्रहार: पुलिस का एक्शन जारी, वारंटी गिरफ्तार और शराबी हुड़दंगी पर कार्रवाई
जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
थाना जाजरदेवल पुलिस ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट के अनुपालन में वारंटी अभियुक्त मनोज सिंह को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम का मामला न्यायालय में विचाराधीन था। उपनिरीक्षक आनंद गिरी ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की।
वहीं दूसरी ओर, कोतवाली बेरीनाग पुलिस ने कस्बा क्षेत्र में शराब के नशे में उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले महिपाल सिंह को हिरासत में लिया। एसएचओ नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।





