उत्तराखंड क्राइम रामनगर

ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने 2.132 किग्रा गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा

Spread the love

ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने 2.132 किग्रा गांजा के साथ तस्कर को पकड़ा

 

रोशनी पांडेप्रधान संपादक

रामनगर, 17 फरवरी: उत्तराखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे “Drug Free Devbhoomi” अभियान के तहत रामनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली रामनगर प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार की झीलों को नई पहचान: भीमताल, नौकुचियाताल और कमलताल के सौंदर्यीकरण पर 46 करोड़ से अधिक खर्च

पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अभियुक्त रोहित ठाकुर (27) पुत्र राजीव सिंह ठाकुर, निवासी लखनपुर, रामनगर को 2.132 किलोग्राम गांजा और एक मोटरसाइकिल के साथ ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 47/25 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  *40 दशकों से भी पुरानी परंपरा आपसी प्रेम और विश्वास से बदली, CM धामी की अपील का दिखा असर* *मुस्लिम समाज ने दिखाई जिम्मेदारी व एकता, मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा की नमाज़* *SSP मंजूनाथ टीसी की रणनीति और संवाद नीति से जिलेभर में बना सौहार्दपूर्ण माहौल*

पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई:

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस अधिकारियों की सूची:

  • उपनिरीक्षक: राजवीर सिंह नेगी
  • कांस्टेबल: महबूब आलम
  • कांस्टेबल: बिजेंद्र गौतम
  • कांस्टेबल: संजय सिंह
यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं पर मुख्यमंत्री धामी की पैनी नजर, ट्रांजिट कैंप का किया औचक निरीक्षण

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ड्रग फ्री देवभूमि” अभियान के तहत यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रामनगर पुलिस क्षेत्र में नशा तस्करी को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त कदम उठा रही है