उत्तराखंड जरा हटके हल्द्वानी

दिनांक 06.07.2024 (शनिवार) को नारीमन चौराहा काठगोदाम: पेड़ों की लॉपिंग के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान जारी

Spread the love

दिनांक 06.07.2024 (शनिवार) को नारीमन चौराहा काठगोदाम: पेड़ों की लॉपिंग के दौरान यातायात डायवर्जन प्लान जारी।

 

रोशनी पाण्डेयप्रधान संपादक

 

नोट- यह डायवर्जन प्लान दिनांक 06.07.2024 को प्रातः 09:00 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक लागू रहेगा

1-पर्वतीय क्षेत्र से आने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारीमन तिराहे से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

 

2- शहर हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन शनि बाजार/सिंधी चौराहा / एस०डी०एम० कोर्ट तिराहा / तिकोनिया चौराहे से डायवर्ट होकर ताज चौराहा से गोलापुल होते हुए गोलाबाईपास रोड को प्रयोग कर अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

 

3-रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त वाहन गन्ना सैन्टर से डायवर्ट होकर तीनपानी तिराहे से गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी से साहित्यकार डॉ. योजना साह जैन की शिष्टाचार भेंट, भेंट कीं अपनी तीन साहित्यिक कृतियां

 

 

4-बरेली रोड से अपने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोलाबाईपास रोड का प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेश में नेचर गाईड ट्रेनिंग सेंटर और सर्टिफिकेशन कोर्स शीघ्र किया जाए शुरू

5- रोडवेज / केमू स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली समस्त रोडवेज /केमू की बसें ताज चौराहे से गोलापुल होते हुए गोलाबाईपास रोड को प्रयोग कर नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

 

 

6- कॉलटैक्स तिराहे से नारीमन तिराहे तक समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा।

मीडिया सैल
पुलिस कार्यालय हल्द्वानी