मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने 1.24 करोड़ की लागत से होने वाले सड़क सुधारीकरण कार्य का किया शिलान्यास

रोशनी पांडेय, प्रधान संपादक

 

 

खुजेठी-पतलिया-बलना मोटर मार्ग पर होगा डामरीकरण, कई गांवों के ग्रामीणों को मिलेगी राहत

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक में खुजेठी से पतलिया-बलना होते हुए मटियाल मोटर मार्ग पर 1 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से होने वाले डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य का मंगलवार को मंत्री राम सिंह कैड़ा ने शिलान्यास कर शुभारंभ किया।

मोटर मार्ग लंबे समय से खराब हालत में था। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती थी। इसके अलावा ग्रामीणों को अपने कृषि उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने इस समस्या से मंत्री राम सिंह कैड़ा को अवगत कराते हुए सड़क पर डामरीकरण कराने की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में दिनेश आर्य ने राज्यसभा सीट के लिए दाखिल किया नामांकन

ग्रामीणों की समस्याओं को देखते हुए मंत्री कैड़ा ने संबंधित विभाग को मोटर मार्ग के डामरीकरण, चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य की डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। इसके बाद सड़क पर डामरीकरण के लिए 1 करोड़ 24 लाख रुपये की स्वीकृति मिलने पर कार्य का शुभारंभ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीमा पार मानव तस्करी पर शिकंजे की तैयारी, पंतनगर में कल होगा राज्य स्तरीय मंथन

सड़क के सुधारीकरण एवं डामरीकरण से भीड़ापानी, खुजेठी, मटियाल, जोस्युड़ा, बलना, रौतेलाकोट, पंतोली और पतलिया सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। इससे आवागमन सुगम होने के साथ ही किसानों को अपने उत्पाद मंडी तक पहुंचाने में भी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ मंत्री कैड़ा का स्वागत किया और सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने पर आभार जताया।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि उनका प्रयास प्रत्येक गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना और खराब मोटर मार्गों पर डामरीकरण कराना है। इस दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ*

 

 

 

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेश नयाल, देवेंद्र चौसाली, प्रताप पड़ियार, मनोज मोहना, महेंद्र धोनी, गणेश मेलकानी, भवान चौहान, लाल सिंह, किशन सिंह, विपिन चंद्र, रमेश सिंह, रमेश चंद्र, अर्जुन सिंह बर्गली सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहै

karki
inder