बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

बनभूलपुरा में नशे के कारोबार का खुलासा, 190 इंजेक्शन बरामद

रोशनी पांडे प्रधान सम्पादक

हल्द्वानी में नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 190 नशीले इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत बनभूलपुरा पुलिस और कुमाऊं ANTF की संयुक्त कार्रवाई

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस और कुमाऊं परिक्षेत्र की एएनटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 190 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कॉर्बेट साहित्य महोत्सव में ‘जीवनदायी हिमालय’ पर हुआ सार्थक संवाद

 

 

 

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश चंद्र फर्त्याल के नेतृत्व में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान गौला पार्किंग में जलाल शाह बाबा की मजार के पीछे से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसकी पहचान अदनान कुरैशी उर्फ खुजाट (23 वर्ष), निवासी वारसी मदरसे के पीछे, लाइन नंबर 17, बनभूलपुरा के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के कानिया में 42 वर्षीय व्यक्ति का शव घर में मिला, फांसी लगाने से मौत की आशंका

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पास मौजूद लाल रंग के बैग से 95 ब्यूप्रेनॉर्फिन (बाय नॉर्फिन) इंजेक्शन और 95 एविल (फेनिरामाइन मैलेट) इंजेक्शन बरामद हुए। इस तरह कुल 190 इंजेक्शन बरामद किए गए।

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या 170/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली कूच करेगी रामनगर कांग्रेस, राहुल गांधी के आह्वान पर जुटेंगे कार्यकर्ता

 

 

 

 

संयुक्त टीम में ये रहे शामिल

बनभूलपुरा पुलिस टीम से उपनिरीक्षक जगवीर सिंह और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल रहे। वहीं, कुमाऊं परिक्षेत्र एएनटीएफ टीम से उपनिरीक्षक जगदीप सिंह नेगी, उपनिरीक्षक विनोद जोशी, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान और कांस्टेबल इसरार अहमद ने कार्रवाई में भाग लिया।

मीडिया सेल, जनपद नैनीताल

karki
inder