पौड़ी में भीषण सड़क हादसे से मचा कोहराम, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन; 7 महिलाओं समेत 8 की दर्दनाक मौत, 4 घायल

पौड़ी में भीषण सड़क हादसे से मचा कोहराम, 300 मीटर गहरी खाई में गिरी इको वैन; 7 महिलाओं समेत 8 की दर्दनाक मौत, 4 घायल

 

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी गांव के पास शनिवार को यात्रियों से भरी एक इको वैन अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में सात महिलाओं समेत आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  थारी गांव में नशे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! पांच महिलाओं पर पुलिस का शिकंजा

जानकारी के अनुसार वाहन रिखणीखाल से भंगलवाड़ गांव की ओर जा रहा था। वाहन में चालक समेत कुल 12 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि महिलाएं बैणी-भुली योजना के आवेदन भरने के बाद वापस अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र और खाई की गहराई के चलते राहत एवं बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। रेस्क्यू अभियान के दौरान आठ लोगों के शव बरामद किए गए, जबकि चार घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में लोकगीतों और रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत

 

इस हादसे में जान गंवाने वालों में सात महिलाएं और वाहन चालक शामिल हैं। एक साथ आठ लोगों की मौत से भंगलवाड़ गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिन परिवारों में कुछ समय पहले तक खुशियां थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम है।

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है और अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार तथा राहत एवं बचाव कार्यों के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुर्घटना में हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया है। मृतकों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणाएं भी की गई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कलम और खाकी का सकारात्मक समन्वय, जनहित को मिलेगी नई मजबूती! IPS डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में ऑपरेशन ट्रैक-7 में नैनीताल पुलिस का शानदार प्रदर्शन, दो दिवसीय अभियान में अपराधियों पर चौतरफा प्रहार कर दिखाया दम!

 

पहाड़ की सड़कों पर हुए इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। आठ लोगों की असमय मौत ने कई परिवारों की दुनिया उजाड़ दी है।

 

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

 

रोशनी दर्पण न्यूज | पौड़ी गढ़वाल