टिहरी गढ़वाल को मिली नई एसएसपी, श्रीमती सरिता डोबाल ने संभाला कार्यभार; अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा रहेंगी प्राथमिकता

# टिहरी गढ़वाल को मिली नई एसएसपी, श्रीमती सरिता डोबाल ने संभाला कार्यभार; अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा रहेंगी प्राथमिकता

 

 

 

**टिहरी गढ़वाल।** जनपद टिहरी गढ़वाल को नई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मिल गई हैं। श्रीमती सरिता डोबाल ने 27 नवंबर 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, टिहरी गढ़वाल के पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

 

कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व उन्होंने मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद पुलिस कार्यालय नई टिहरी पहुंचने पर पुलिस बल ने उन्हें औपचारिक सलामी देकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान तेज, डबल हेलमेट से लेकर स्कूल वाहनों तक सख्त निगरानी

 

पदभार संभालने के बाद नवागत एसएसपी ने जनपद के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने जनपद की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। साथ ही पत्रकार बंधुओं से संवाद कर अपनी प्राथमिकताओं और कार्ययोजना को साझा किया।

यह भी पढ़ें 👉  संविधान दिवस पर मंडलायुक्त और डीएम ने दिलाई संविधान की उद्देशिका की शपथ

 

इस अवसर पर एसएसपी श्रीमती सरिता डोबाल ने स्पष्ट किया कि जनपद में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश, नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुगम यातायात व्यवस्था उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेंगी। उन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने और आमजन के प्रति संवेदनशील एवं जवाबदेह पुलिसिंग पर भी विशेष जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ढिकाला पहुंचे 36 प्रशिक्षु वन आरक्षी, वन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

नई एसएसपी के कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही टिहरी पुलिस को नया नेतृत्व मिला है। अब जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस की कार्ययोजना पर नजर रहेगी।

 

**रोशनी दर्पण न्यूज की ओर से नवागत एसएसपी श्रीमती सरिता डोबाल को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।**