ढिकाला पहुंचे 36 प्रशिक्षु वन आरक्षी, वन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

ढिकाला पहुंचे 36 प्रशिक्षु वन आरक्षी, वन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 

 

 

कॉर्बेट के ढिकाला जोन में 36 प्रशिक्षु वन आरक्षियों को वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का दिया प्रशिक्षण

कालागढ़। कॉर्बेट वन्यजीव प्रशिक्षण केंद्र कालागढ़ के 36 प्रशिक्षु वन आरक्षियों को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला पर्यटन जोन का भ्रमण कराकर वन, वन्यजीव सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु की शुद्धता बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ों की चुनौती, साइकिल पर रोमांच! मुक्तेश्वर से 658 KM की MTB रेस शुरू, 10 जिलों का सफर करेगी तय।

 

 

 

 

 

कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करने के बाद प्रशिक्षु वन आरक्षियों का दल ढिकाला पहुंचा। यहां कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के वार्डन, कालागढ़ एवं बिजरानी के उप प्रभागीय वनाधिकारियों और प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक बिंदर पाल का ड्रिल के माध्यम से स्वागत किया गया।

इस दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षुओं को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में वन्यजीव संरक्षण, पर्यटन की आवश्यकता और वन्यजीवों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन के नाम पर 51 लोगों से रकम वसूली, दीपक रावत ने दिए लैंड फ्रॉड एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

रामगंगा नदी के तट और ढिकाला चौड़ की विशेषताओं के साथ वहां की वनस्पतियों की जानकारी देते हुए संकाय सदस्य अथहर महमूद सिद्दीकी ने जलवायु की शुद्धता और वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के महत्व को समझाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में ऊर्जा का अत्यधिक उपयोग पर्यावरण के लिए चुनौती बन रहा है। ऐसे में वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखना मानव जीवन के लिए बेहद आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  भावना मेहरा ने बाबियाड़, दुदली, कालगड़ी व चूरीगाड़ का किया दौरा, जनसमस्याएं सुन मौके से अधिकारियों को दिए निर्देश*

 

 

 

 

 

वहीं वन क्षेत्राधिकारी एनके रुवाली ने ढिकाला से कालागढ़ तक फैली वनस्पतियों और घास के मैदानों के रखरखाव की जानकारी दी। धनगढ़ी गेट पर वन क्षेत्राधिकारी संजय पांडे ने प्रशिक्षु दल को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

इस दौरान ढिकाला के वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र ध्यानी सहित स्थानीय वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।