सरस मेले में गूंजे पहाड़ के सुर, मोहन बिष्ट के गीत और नीरज उप्रेती की गायकी ने बांधा समां

सरस मेले में गूंजे पहाड़ के सुर, मोहन बिष्ट के गीत और नीरज उप्रेती की गायकी ने बांधा समां

 

 

 

सरस मेले में विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने गीतों से बांधा समां, नीरज उप्रेती की गायकी पर झूमे दर्शक

हल्द्वानी। राष्ट्रीय सरस मेले के दूसरे दिन लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने मेले में लगे विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी भी की।

इस दौरान विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि सरस मेला महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री, विपणन और ब्रांडिंग के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित हो रहा है। इससे महिलाओं को अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुंचाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने आमजन से मेले में पहुंचकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  ढिकाला पहुंचे 36 प्रशिक्षु वन आरक्षी, वन और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड की संस्कृति और मातृभूमि के गौरव को समर्पित गीत ‘उत्तराखंड मेरी मातृभूमि, मातृभूमि यो मेरी पितृभूमि, ओ भूमि तेरी जय-जयकारा… म्यर हिमाला’ की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों के साथ उत्साह बढ़ाया।

यह भी पढ़ें 👉  जमीन के नाम पर 51 लोगों से रकम वसूली, दीपक रावत ने दिए लैंड फ्रॉड एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

वहीं सरस मेले की स्टार नाइट में सारेगामापा फेम लोक गायक नीरज उप्रेती ने अपनी शानदार गायकी से दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने ‘चुरा लिया है तुमने जो दिल को’, ‘बचना ऐ हसीनों’ और ‘गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं’ जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सरस मेले की तैयारियों में तेजी, 10 कमर्शियल स्टॉल के लिए प्रशासन ने खोला पंजीकरण का रास्ता।

इसके अलावा प्रसिद्ध बांसुरी वादक मोहन जोशी ने ‘कैले बाजे मुरली’ की मधुर धुन प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय,

 

 

 

परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक परियोजना अधिकारी चंदा फर्त्याल, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत और योगाचार्य डॉ. हेमंत जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं 26 नवंबर को सरस मेले की स्टार नाइट में लोकवाणी एसोसिएट (माया उपाध्याय), कमल जीत बैंड और पंकज नेगी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।