जमीन के नाम पर 51 लोगों से रकम वसूली, दीपक रावत ने दिए लैंड फ्रॉड एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

जमीन के नाम पर 51 लोगों से रकम वसूली, दीपक रावत ने दिए लैंड फ्रॉड एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश

 

 

 

हल्द्वानी 21 नवम्बर 2026 (सू.वि.)
आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैम्प कार्यालय में भूमि विवाद,एम.एस.एम.ई के तहत सब्सिडी नही देने,बकाया भुगतान कराने,पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा दिलाने, प्लाट में कब्जा दिलाने आदि सम्बन्धित समस्यायें जनसुनवाई में आई अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया।
*भूमि विवाद की छोटी समस्याओं का समाधान तहसील स्तर पर ही हो आयुक्त*

 

 

 

 

आयुक्त ने भूमि विवाद से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं के उच्चाधिकारियों तक पहुँचने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद की इस प्रकार की छोटी समस्याओं का समाधान उपजिलाधिकारी एवं तहसील स्तर पर ही हो सकता था, लेकिन उनका उच्चाधिकारियों के कार्यालय तक पहुँचना उचित नहीं है। आयुक्त ने मण्डल के सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसील के अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि विवाद की छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान तहसील स्तर पर ही सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक रूप से उच्च कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
*नैनीताल शहर के अयारपाटा क्षेत्र स्थित प्रयोरी लॉज मामले में तत्कालीन अधिशासी अधिकारी (ईओ) द्वारा बिना विभागीय आख्या एवं मूल नक्शा देखे नक्शा सत्यापित करने पर आयुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।*
वर्तमान अधिशासी अधिकारी द्वारा आयुक्त को अवगत कराया कि मूल अभिलेख प्रयोरी लॉज के कार्यालय में उपलब्ध नही हैं। उन्होंने कहा कि यदि जांच में इस प्रकार का कृत्य सही पाया जाता है, तो संबंधित अधिशासी अधिकारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के साथ ही शासन को भी कार्यवाही हेतु अवगत कराया जाएगा।
*बृजेश कुमार को प्लॉट में कब्जा न देने पर भू-स्वामी को 9 लाख वापस करने के निर्देश*
ब्रिजेश कुमार ने बताया कि काशीपुर में उन्होंने एक प्लाट 9 लाख रूपये में क्रय किया था प्लाट की रजिस्ट्री के साथ ही दाखिल खारिज भी हो गई। भूस्वामी शमशेर सिंह ने जो भूमि विक्रय की उन्हें गलत खाते में भूमि बेच दी उक्त खाते में भूमि शेष नही होने पर आयुक्त ने भूस्वामी को एक सप्ताह के भीतर अन्यत्र भूमि देने अथवा 9 लाख की धनराशि वापस करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने सम्बन्धित लेखपाल के विरूद्ध भी कार्यवाही के निर्देश दिये।
*जनसुनवाई में किच्छा निवासी जोगा सिंह द्वारा 51 लोगों से भूमि के एवज में धनराशि लेने पर एफआईआर दर्ज कराने के दिये निर्देश।*
किच्छा निवासी इप्तिकार अहमद ने बताया कि उन्होेने जोगा सिह से प्लाट क्रय किया था धनराशि भी दे दी लेकिन भूस्वामी द्वारा प्लाट नही देने पर जांच में पाया कि उक्त भू स्वामी द्वारा लगभग 51 लोगों से धनराशि ली और भूमि नही दी। जिस पर आयुक्त तहसीलदार किच्छा को जांच के निर्देश दिये जांच मे तथ्य सही पाये जाने पर सम्बन्धित किे खिलाफ लैण्ड फ्राड एक्ट में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खनन कारोबारियों का इंतजार खत्म! कोसी नदी का बंजारी गेट खुला, विधिवत शुरू हुआ खनन कार्य

 

 

 

जनसुनवाई में दीपक वर्मा ने भूमि पर कब्जा दिलाने,धनसिंह गडिया ने भूमि नही देने पर धनराशि वापस दिलाने,राजकुमारी ने चोरी के जेवरात व नकदी वापस दिलाने,बॉबी राज ने वाहन ट्रान्सफर नही कराने,मतेश सिह ने रोड का बकाया धनराशि नही देने,शहाना निवासी जवाहर नगर ने पैत्रक सम्पत्ति में हिस्सा दिलाने आदि की समस्यायें आने पर आयुक्त ने जुनसुनवाई मे अधिकांश शिकायतों का समाधान मौके पर किया तथा शेष लम्बित समस्याओ के सम्बन्ध में दोनो पक्षों को कार्यालय में तलब किया।