रामनगर में खनन कारोबारियों का इंतजार खत्म! कोसी नदी का बंजारी गेट खुला, विधिवत शुरू हुआ खनन कार्य
रामनगर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कोसी नदी के बंजारी गेट पर खनन कार्य शुरू हो गया है। मंगलवार को विभागीय अधिकारियों एवं खनन व्यवसाय से जुड़े लोगों की मौजूदगी में फीता काटकर खनन सत्र का विधिवत शुभारंभ किया गया।
बंजारी गेट खुलने के साथ ही खनन कारोबार से जुड़े लोगों में खुशी और उत्साह देखने को मिला। खनन कार्य शुरू होने से क्षेत्र के खनन व्यवसायियों और इससे जुड़े लोगों को रोजगार एवं कारोबार में तेजी आने की उम्मीद है।
इस अवसर पर डीएफओ श्री पुनीत तोमर, डीएलएम श्री मुदित आर्या, वन क्षेत्राधिकारी श्री शेखर तिवारी, वन दरोगा श्री प्रमोद पंत, श्री वीरेंद्र प्रसाद पाण्डेय, श्री इमरान, श्री अजमद खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कोसी नदी के बंजारी गेट पर खनन कार्य शुरू होने के साथ ही रामनगर क्षेत्र में खनन कारोबार ने एक बार फिर रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है।








