रामनगर की सड़कें बनीं पार्किंग! रानीखेत रोड पर जाम में फंसे लोग, व्यवस्था पर उठे सवाल!

#रामनगर की सड़कें बनीं पार्किंग! रानीखेत रोड पर जाम में फंसे लोग, व्यवस्था पर उठे सवाल!

 

 

 

# 🚨 रामनगर की रानीखेत रोड पर भीषण जाम से थमी रफ्तार! सड़कों पर लगी वाहनों की लंबी कतारें, राहगीर और वाहन चालक हलकान, आखिर कब मिलेगी जाम से मुक्ति?

**रामनगर।** शहर की रानीखेत रोड पर जाम की समस्या ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लगने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। दोपहिया, चौपहिया और अन्य वाहन जाम में फंसे नजर आए। हालात ऐसे रहे कि लोगों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लगाना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में महिला की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप! घर से कुछ दूरी पर मिला 56 वर्षीय विमला देवी का शव, परिजनों के आरोपों से मामला उलझा

रानीखेत रोड पर लगने वाले जाम का असर केवल वाहन चालकों पर ही नहीं, बल्कि पैदल चलने वाले राहगीरों पर भी पड़ रहा है। जरूरी काम से घरों से निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जाम के चलते स्थानीय व्यापारियों और आसपास के लोगों की दिक्कतें भी बढ़ रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण*

 

 

 

 

रामनगर में यातायात व्यवस्था को लेकर सवाल लगातार उठते रहे हैं। शहर की प्रमुख सड़कों पर जाम की समस्या कोई नई बात नहीं है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम कब उठाए जाएंगे, यह बड़ा सवाल है।

यह भी पढ़ें 👉  शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित! तोखन साहू*

 

 

 

 

**आखिर कब तक रामनगर की जनता जाम के झाम में फंसी रहेगी? क्या यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कार्ययोजना बनाई जाएगी, या लोगों को इसी तरह रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ेगा?**