बाघों के दीदार और जंगल में रात बिताने का जुनून, ढिकाला में 20 जनवरी तक जगह नहीं!

बाघों के दीदार और जंगल में रात बिताने का जुनून, ढिकाला में 20 जनवरी तक जगह नहीं!

छह महीने बाद खुलते ही ढिकाला में पर्यटकों का सैलाब, 20 जनवरी तक नाइट स्टे फुल!

कॉर्बेट के विश्व प्रसिद्ध जोन में पहले ही दिन जबरदस्त क्रेज, बाघों के दीदार और जंगल में रात बिताने के लिए पर्यटकों में मची होड़

रामनगर। विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व का ढिकाला पर्यटन जोन छह महीने बाद खुलते ही पर्यटकों से गुलजार हो गया। 15 नवंबर की सुबह 6:30 बजे धनगढ़ी गेट से पहली सफारी को हरी झंडी दिखाकर जंगल के भीतर रवाना किया गया। पहले ही दिन देश-विदेश से पहुंचे पर्यटकों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

ढिकाला की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां रात्रि विश्राम के लिए 20 जनवरी 2027 तक की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो चुकी है। अब अगला बुकिंग स्लॉट 22 जनवरी को खोला जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में धूमधाम से मनाया गया उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस*

 

 

 

 

 

ढिकाला में पर्यटकों के लिए 41 कमरे और 20 बेड की डॉरमेट्री उपलब्ध है। यहां बाघों, हाथियों के झुंड और अन्य वन्यजीवों के दीदार के साथ जंगल के बीच रात बिताने का रोमांच पर्यटकों को आकर्षित करता है। प्रतिदिन आठ कैंटरों से डे सफारी संचालित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ललित मोहन रयाल का बड़ा फैसला, खनन वाहन स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया को मिली रफ्तार!

जोन के खुलने से रामनगर के होटल कारोबारियों, जिप्सी संचालकों और नेचर गाइडों में भी खुशी है। शुभारंभ पर विधायक दीवान सिंह बिष्ट और कॉर्बेट निदेशक डॉ. साकेत बडोला समेत वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ढिकाला के खुलते ही कॉर्बेट का पर्यटन कारोबार एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है।