मुख्यमंत्री धामी के विजन से प्रकृति संरक्षण और पर्यटन विकास की मिसाल बना रामनगर का नगर वन*

*मुख्यमंत्री धामी के विजन से प्रकृति संरक्षण और पर्यटन विकास की मिसाल बना रामनगर का नगर वन*

 

 

 

 

*बच्चों के मनोरंजन से लेकर प्रकृति भ्रमण और स्थानीय रोजगार तक, 17 हेक्टेयर में विकसित हुआ आकर्षण का नया केंद्र*

हल्द्वानी/रामनगर 13 नवम्बर 2026-

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार पर्यावरण संरक्षण के साथ पर्यटन विकास और स्थानीय आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। इसी सोच को धरातल पर उतारता रामनगर का नगर वन (सिटी फॉरेस्ट) प्रकृति संरक्षण, मनोरंजन और पर्यटन का आकर्षक केंद्र बनकर उभर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ललित मोहन रयाल का बड़ा फैसला, खनन वाहन स्वामित्व परिवर्तन की प्रक्रिया को मिली रफ्तार!

 

 

 

रामनगर वन प्रभाग द्वारा 47.60 लाख रुपये की लागत से 17 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित इस नगर वन में नवग्रह वाटिका, नक्षत्र वाटिका, पंचवटी, बाल वाटिका, तितली वाटिका, गुलाब वाटिका, रुद्राक्ष वाटिका, त्रिफला वाटिका, मियावाकी वन और पॉलिनेटर पार्क सहित कई आकर्षक स्थल विकसित किए गए हैं।

*बच्चों और स्थानीय नागरिकों के लिए खास आकर्षण*
नगर वन में विकसित बाल वाटिका बच्चों के लिए मनोरंजन का विशेष केंद्र है। यहां बच्चे खेलकूद के साथ प्रकृति को करीब से जानने का अवसर प्राप्त कर रहे हैं। वहीं लगभग दो किलोमीटर लंबा वॉकिंग ट्रैक स्थानीय नागरिकों को हरियाली के बीच सुबह-शाम टहलने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सुविधा प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें 👉  *नाबालिग से दरिंदगी करने वालों पर SSP मंजूनाथ का हंटर! चर्चित ITI गैंग के चार आरोपी सलाखों के पीछे*

*पर्यटन के साथ स्थानीय रोजगार को बढ़ावा*
कॉर्बेट नेशनल पार्क के लिए प्रसिद्ध रामनगर में नगर वन पर्यटकों के लिए एक अतिरिक्त आकर्षण बन रहा है। यहां प्रकृति भ्रमण, बर्ड वॉचिंग और एडवेंचर गतिविधियों के माध्यम से पर्यटकों को नया अनुभव मिलता है। पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से स्थानीय गाइड, परिवहन, खानपान और छोटे कारोबार से जुड़े लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार की संभावनाओं को भी प्रोत्साहन मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कच्ची शराब का काला कारोबार बेखौफ! आबकारी विभाग की नाक के नीचे कैसे दौड़ रही शराब की खेप? क्या कुंभकर्णी नींद सो रहा महकमा?

 

 

 

 

 

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। रामनगर का नगर वन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो हरियाली को संरक्षित करने के साथ बच्चों, स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को प्रकृति से जोड़ रहा है।*