रामनगर में कच्ची शराब का काला कारोबार बेखौफ! आबकारी विभाग की नाक के नीचे कैसे दौड़ रही शराब की खेप? क्या कुंभकर्णी नींद सो रहा महकमा?

रामनगर में कच्ची शराब का काला कारोबार बेखौफ! आबकारी विभाग की नाक के नीचे कैसे दौड़ रही शराब की खेप? क्या कुंभकर्णी नींद सो रहा महकमा?

 

 

 

रामनगर। चिल्किया के पास नेशनल हाईवे-309 पर कच्ची शराब की थैलियों के साथ ऑटो पलटने की घटना ने आबकारी विभाग की निगरानी व्यवस्था की पोल खोलने वाले कई सवाल खड़े कर दिए हैं। ऑटो में एक महिला समेत तीन लोग सवार थे, जो हादसे में घायल हो गए। लेकिन दुर्घटना से ज्यादा चर्चा ऑटो में मिली कच्ची शराब की थैलियों को लेकर हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर्व को लेकर नैनीताल जनपद में प्रशासन अलर्ट, 13 क्षेत्रों में मजिस्ट्रेट तैनात*

 

 

 

 

आखिर रामनगर में कच्ची शराब की इतनी बड़ी खेप कहां से आ रही है? कौन इसे तैयार कर रहा है? कौन इसकी सप्लाई कर रहा है और किन ठिकानों तक यह शराब पहुंचाई जा रही है? सबसे बड़ा सवाल यह है कि अवैध शराब का यह कारोबार चल कैसे रहा है और आबकारी विभाग को इसकी भनक क्यों नहीं लग रही?

 

 

 

 

यह भी पढ़ें 👉  सरकार हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कर रही है कार्य – मंत्री राम सिंह कैड़ा*

 

क्या आबकारी विभाग केवल घटनाओं के बाद कार्रवाई करने का इंतजार करता है? क्या क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर निगरानी रखने की जिम्मेदारी सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई है?

ऑटो में कच्ची शराब की थैलियां मिलना कोई मामूली बात नहीं है। यह शराब की सप्लाई के संभावित नेटवर्क की जांच का विषय है। विभाग को यह पता लगाना चाहिए कि शराब कहां से आई, किसकी थी और इसे कहां पहुंचाया जा रहा था।

रामनगर में अगर सड़क किनारे पलटने वाले ऑटो से कच्ची शराब की थैलियां मिल रही हैं, तो आबकारी विभाग की गश्त और खुफिया निगरानी पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

यह भी पढ़ें 👉  *दीपावली के पावन पर्व पर सांसद अजय भट्ट ने क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं, अपने हल्द्वानी आवास पर दीप प्रज्वलित कर की सुख-समृद्धि की कामना**

 

 

 

 

 

अब आबकारी विभाग जवाब दे—कच्ची शराब के इस कारोबार की जड़ तक कब पहुंचेगा महकमा? अवैध शराब बनाने वालों और सप्लाई करने वालों पर कब होगी कार्रवाई? आखिर कब तक रामनगर में कच्ची शराब का कारोबार बेखौफ चलता रहेगा?

जनता को कार्रवाई के दावों से नहीं, जमीन पर नतीजों से मतलब है।