स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, स्कूल बसों से लेकर यात्री वाहनों तक सघन चेकिंग अभियान

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, स्कूल बसों से लेकर यात्री वाहनों तक सघन चेकिंग अभियान

 

 

 

नैनीताल। स्कूली बच्चों एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल पुलिस ने जनपदभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में पुलिस टीमों ने स्कूल बसों, वैन, कैब और यात्री बसों की सघन जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों पर पुलिस का प्रहार, दो तस्कर चढ़े हत्थे।

अभियान के दौरान वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी), फिटनेस, परमिट, बीमा और चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता जांची गई। इसके साथ ही निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर भी निगरानी रखी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में कच्ची शराब का काला कारोबार बेखौफ! आबकारी विभाग की नाक के नीचे कैसे दौड़ रही शराब की खेप? क्या कुंभकर्णी नींद सो रहा महकमा?

 

 

 

 

पुलिस टीमों ने स्कूली वाहनों में आपातकालीन गेट, अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) और प्राथमिक उपचार बॉक्स (फर्स्ट एड बॉक्स) की उपलब्धता एवं स्थिति का भी निरीक्षण किया।

 

 

 

 

 

नैनीताल पुलिस ने वाहन चालकों एवं स्कूल प्रबंधन से अपील की है कि बच्चों और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। यातायात नियमों और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।