SSP मंजूनाथ टी.सी. का बड़ा एक्शन! 10 साल पुराने हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन के खेल का खुलासा

SSP मंजूनाथ टी.सी. का बड़ा एक्शन! 10 साल पुराने हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन के खेल का खुलासा

 

 

 

*हल्द्वानी में 10 साल से चल रहे हनीट्रैप और सेक्सटॉर्शन के खेल का खुलासा, करोड़ों की वसूली और संपत्ति हड़पने का आरोप*

*स्टोन क्रशर स्वामी को वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर किया जा रहा था ब्लैकमेल*

यह भी पढ़ें 👉  दुल्हन की खुशियां लौटाने मैदान में उतरी पुलिस! दो दिन की मशक्कत के बाद बरामद किया कीमती बैग

 

 

 

 

हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग से मानसिक रूप से परेशान होकर आत्महत्या करने की स्थिति में पहुंचे पीड़ित ने SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के समक्ष अपनी शिकायत रखी। SSP द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराई गई।

जांच में सामने आया कि विगत 10 वर्षों से *मो0 मुश्ताक, महिला ज्योति सिंह* सहित अन्य लोगों द्वारा वीडियो वायरल करने, झूठे मुकदमे में फंसाने और बच्चे के नाम पर डराकर पीड़ित से करोड़ों रुपये की वसूली की गई। साथ ही करोड़ों के प्लॉट, कार और स्कूटी हड़पने तथा संपत्ति के नाम पर ब्लैकमेलिंग किए जाने के आरोप भी सामने आए।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल के हल्द्वानी दौरे से पहले पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह तैयार।

 

 

 

 

 

*SSP के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।*

SSP नैनीताल का सख्त संदेश है कि जनपद में हनीट्रैप, सेक्सटॉर्शन और ब्लैकमेलिंग का खेल चलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे गिरोहों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।