राज्यपाल के हल्द्वानी दौरे से पहले पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह तैयार।

राज्यपाल के हल्द्वानी दौरे से पहले पुलिस का हाई अलर्ट, सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह तैयार।

उधम सिंह राठौर – प्रधान संपादक

 

हल्द्वानी। उत्तराखंड के राज्यपाल के प्रस्तावित हल्द्वानी भ्रमण को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। वीआईपी सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था तक पुलिस प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष ब्रीफिंग देकर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर और हल्द्वानी में खाद्य विभाग की छापेमारी, 11 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, घी और खुले दूध के नमूने जांच को भेजे

 

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बुधवार को मिनी पुलिस लाइन हल्द्वानी के बहुउद्देशीय मीटिंग हॉल में ब्रीफिंग आयोजित की गई। एसपी अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने एसपी हल्द्वानी हरबंस सिंह, एसपी संचार रेवाधर मठपाल और सीओ रामनगर रविकांत सेमवाल की मौजूदगी में वीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल का फरार वारंटियों के विरुद्ध सख्त एक्शन!* *बनभूलपुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 05 फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार*

 

 

राज्यपाल की सुरक्षा के मद्देनजर वीआईपी रूट, हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। बीडीएस और डॉग स्क्वायड की टीमों से एंटी-सबोटाज जांच कराई जाएगी। वहीं, बिना वैध पास किसी भी व्यक्ति या वाहन को कार्यक्रम स्थल के प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

 

इसके अलावा वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन प्लान का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। एंबुलेंस और आपातकालीन सेवाओं के लिए ग्रीन कॉरिडोर की व्यवस्था रहेगी। पुलिस अधिकारियों को वायरलेस के जरिए आपसी समन्वय बनाए रखने और खुफिया तंत्र सक्रिय रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ के दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगा इलाज, CM धामी ने रवाना किए दो ‘आरोग्य रथ’

ब्रीफिंग में विभिन्न सर्किलों के सीओ, थाना प्रभारी, यातायात पुलिस और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।