हल्द्वानी में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक का बड़ा निरीक्षण, बाल सुधार गृह और नारी निकेतन की व्यवस्थाएं परखीं

हल्द्वानी में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक का बड़ा निरीक्षण, बाल सुधार गृह और नारी निकेतन की व्यवस्थाएं परखीं

 

रोशनी पांडे प्रधान संपादक

 

 

बच्चों और महिलाओं से सीधे किया संवाद, भोजन, स्वास्थ्य, शिक्षा और सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी; अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

 

 

 

 

हल्द्वानी। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली की विशेष प्रतिवेदक शोमिता विश्वास ने रविवार को हल्द्वानी में जिला प्रोबेशन कार्यालय, बाल सुधार गृह, विशेष दत्तक ग्रहण एजेंसी और नारी निकेतन का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थानों में रह रहे बच्चों और महिलाओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय स्तरीय सरस मेला की तैयारियों को लेकर विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित*

विशेष प्रतिवेदक ने भोजन की गुणवत्ता, रहन-सहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही संस्थानों में साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं, कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों के रखरखाव तथा बच्चों के पुनर्वास और दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया की भी विस्तृत समीक्षा की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी का औचक निरीक्षण*

निरीक्षण के दौरान शोमिता विश्वास ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि संस्थानों में रह रहे बच्चों और महिलाओं को सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उनके अधिकारों की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त न की जाए। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, अभिलेखों को अद्यतन रखने और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  भारत-नेपाल की साझा सांस्कृतिक विरासत और व्यापारिक संबंधों का जीवंत प्रतीक है जौलजीबी मेला : मुख्यमंत्री*

 

 

 

 

 

इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्या, बाल सुधार गृह अधीक्षक विनोद डालाकोटी, विशेष दत्तक ग्रहण समन्वयक अंजलि नेगी, नारी निकेतन अध्यापिका पवनजीत, बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश चंद कांडपाल, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक किरण पंत सहित बीना, सुरेंद्र एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।