रामनगर और हल्द्वानी में खाद्य विभाग की छापेमारी, 11 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, घी और खुले दूध के नमूने जांच को भेजे

रामनगर और हल्द्वानी में खाद्य विभाग की छापेमारी, 11 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, घी और खुले दूध के नमूने जांच को भेजे

 

 

 

 

नैनीताल। मिलावटखोरी पर रोक लगाने और आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को रामनगर और हल्द्वानी में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान कुल 11 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  निर्माणाधीन भवन में गार्ड को पीटकर लूटा कॉपर वायर, हल्द्वानी पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

रामनगर में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने 7 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही गर्तिया मंदिर परिसर में आगामी मेले के आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में भी प्रतिभाग किया।

 

 

 

वहीं हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 4 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान घी और खुले दूध के 3 विधिक नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला, ऊधमसिंहनगर भेजे गए। इसके अलावा टनकपुर रोड से प्राप्त शिकायत के आधार पर भी निरीक्षण और नमूना संग्रहण की कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के विजन से प्रकृति संरक्षण और पर्यटन विकास की मिसाल बना रामनगर का नगर वन*

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने, गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री बेचने और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों का भंडारण व बिक्री नहीं करने के सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही उपभोक्ताओं को भी खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मंडलायुक्त दीपक रावत और डीएम ललित मोहन रयाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील

 

 

 

 

 

 

अब सवाल यह है कि जांच के लिए भेजे गए घी और दूध के नमूनों की रिपोर्ट में क्या सामने आता है।

रोशनी दर्पण न्यूज़