मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास ने ली समीक्षा बैठक, बाल संरक्षण और आश्रय गृहों की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश

मानवाधिकार आयोग की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास ने ली समीक्षा बैठक, बाल संरक्षण और आश्रय गृहों की व्यवस्थाओं पर दिए निर्देश

 

 

 

 

नैनीताल। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, नई दिल्ली की विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास ने शुक्रवार को नैनीताल क्लब मल्लीताल में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में महिला, बालक, वृद्ध, दिव्यांग और समाज के कमजोर वर्गों के मानवाधिकार संरक्षण एवं कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा पीड़ितों को बड़ी राहत, मौत पर 4 नहीं अब मिलेंगे 8 लाख रुपये!

बैठक में महिला कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राजकीय संप्रेषण गृह (किशोर एवं किशोरी), राजकीय महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र तथा राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

विशेष प्रतिवेदक शोमिता बिस्वास ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नाबालिग बालक-बालिकाओं का निर्धारित समय सीमा में निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्हें सरकार की योजनाओं और आवश्यक सुविधाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें और शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से किया जाए। आश्रय गृहों, बाल कल्याण समिति और जिला मानसिक स्वास्थ्य इकाई की व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर और हल्द्वानी में खाद्य विभाग की छापेमारी, 11 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, घी और खुले दूध के नमूने जांच को भेजे

आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग को निर्देशित किया गया कि बच्चों को मर्म चिकित्सा सहित अन्य चिकित्सा सुविधाओं से जोड़कर उनके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इसके अलावा लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए प्रस्ताव तैयार कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  शहरों को हिल एंड हिमालयन सिटी के रूप में किया जाए विकसित! तोखन साहू*

 

 

 

 

 

बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा आर्या, जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट, जिला औषधि निरीक्षक अर्चना उप्पल, जिला समग्र शिक्षा अधिकारी अमित सनवाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. कृष्णा सिंह नपचयाल, पुलिस क्षेत्राधिकारी अंजना नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक का समन्वय जिला प्रोबेशन अधिकारी नैनीताल वर्षा आर्या ने किया।